Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

नरसिंहपुर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न : कलेक्टर श्रीमती पटले की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

Aditi News Team

Thu, Sep 18, 2025

कलेक्टर श्रीमती पटले की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

नरसिंहपुर।ज़िले में 22 सितम्बर से नवदुर्गा और दो अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व शांतिपूर्वक मनाये जाने के लिए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, श्री मैथिलीशरण तिवारी, श्री विभाष जैन, श्री चंद्रशेखर साहू, एड. श्री विनय जैन, श्री किशन गुप्ता, श्री मनमोहन सिंह, एड. तराना वाहिद खान, अब्दुल हकीम खान, श्री गुड्डू मालगुजार, श्री तरवर सिंह पटेल, श्री कमलेश जैन, श्री इंद्रपाल सिंह सगर, श्री दिनेश दुबे, सहित अन्य अधिकारी व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देशित किया कि जुलूस के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पुलिस की अनुमति के उपरांत ही किया जाए। दुर्गा पंडालों में वाद्ययंत्र/ लाउड स्पीकर बजाने के संबंध में नियमानुसार अनुमति लेने के उपरांत ही निर्धारित सीमा में लाउड स्पीकर बजाए जा सकेंगे। दुर्गा जी की प्रतिमाएं स्थापित स्थलों के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दी जाए और वालंटियर्स की सूची भी प्रदान की जाए। दुर्गा पंडालों में उपयोग हेतु विद्युत कनेक्शन के लिए विधिवत रूप से अनुमति ली जाए। कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। दुर्गा जी की प्रतिमाएं निर्धारित स्थानों पर बनाए गए कुंडों में ही विसर्जन कराया जाए। थाना स्तर पर समस्‍त मण्डल प्रमुखों की बैठक आयोजित की जाए। दुर्गा उत्सव/विसर्जन जुलूस के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखें। उन्होंने कहा कि पंडालों में सजावट के समय विद्युत संबंधी सावधानियॉं रखी जाये, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो सके। नवदुर्गा पर्व को लेकर समस्त अनुभाग में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाए।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि नवदुर्गा पर्व के दौरान आयोजक समिति द्वारा भंडारा/ प्रसाद वितरण के दौरान साफ- सफाई एवं सुरक्षा का प्रबंध किया जाए। आवश्यक होने पर भंडारा स्थल पर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए। आयोजक समिति द्वारा दुर्गा जी की प्रतिमा सुचारू रूप से स्थापित की जाए, जिससे आवागमन सुगम रहे। उन्होंने नवदुर्गा पर्व के दौरान दुकानदारों को भी अपनी दुकानों को व्यवस्थित रूप से लगाने के निर्देश दिए। बैठक में नवदुर्गा और विजयादशमी पर्व को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Tags :

नरसिंहपुर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जरूरी खबरें