Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

जरूरतमंदों को मिले बीपीएल का लाभ, अपात्रों के नाम हटाएं- कलेक्टर श्रीमती सिंह

कुपोषण मुक्ति एवं पोषण योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर सख्त लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजरों पर कार्रवाई,

आमगांव छोटा में राजस्व एवं पंचायत अमले की संयुक्त कार्रवाई 5.334 हेक्टेयर भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की समीक्षा में कलेक्टर के सख्त : जरूरतमंदों को मिले बीपीएल का लाभ, अपात्रों के नाम हटाएं- कलेक्टर श्रीमती सिंह

Aditi News Team

Fri, Sep 11, 2026

जरूरतमंदों को मिले बीपीएल का लाभ, अपात्रों के नाम हटाएं- कलेक्टर श्रीमती सिंह

खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की समीक्षा में कलेक्टर के सख्त निर्देश

पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन दिलाने और कम वितरण वाली दुकानों के निरीक्षण पर जोर

नरसिंहपुर। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की बैठक में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बीपीएल कार्ड का लाभ वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवारों को ही मिले तथा अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही निर्धारित खाद्यान्न के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए और राशन का वितरण समय पर होना चाहिए।

जुलाई, अगस्त और सितम्बर के राशन वितरण की समीक्षा

समीक्षा के दौरान जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर माह में राशन वितरण की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि राशन वितरण से जुड़े आंकड़ों की केवल ऑनलाइन मॉनिटरिंग पर्याप्त नहीं है। वास्तविक स्थिति जानने के लिए अधिकारियों को मैदानी स्तर पर भी सत्यापन करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां राशन वितरण कम हुआ है, वहां इसके कारणों की पड़ताल की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र हितग्राहियों को किसी भी वजह से राशन लेने में परेशानी तो नहीं हो रही है।

कम वितरण वाली दुकानों की बनेगी अलग सूची

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों की ऐसी सूची तैयार करें, जहां पिछले तीन माह में राशन वितरण कम रहा है। इन दुकानों का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण किया जाए। इसके साथ ही यह भी सत्यापित किया जाए कि संबंधित उचित मूल्य दुकान से पिछले तीन माह में कितने पात्र हितग्राहियों ने राशन प्राप्त किया और कितने पात्र हितग्राही राशन लेने नहीं पहुंचे। इससे राशन वितरण की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और जरूरत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

ऑनलाइन रिकॉर्ड के साथ रजिस्टर में भी हो संधारण

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने राशन वितरण की जानकारी के संधारण को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रिकॉर्ड के साथ-साथ राशन वितरण की जानकारी ऑफलाइन रजिस्टर में भी व्यवस्थित रूप से दर्ज रखी जाए। रिकॉर्ड ऐसा हो, जिससे जरूरत पड़ने पर वितरण की स्थिति का आसानी से सत्यापन किया जा सके। उन्होंने उन उचित मूल्य दुकानों की अलग सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए, जिनका पिछले एक वर्ष में निरीक्षण नहीं हुआ है। ऐसी दुकानों का निरीक्षण कर वहां की वास्तविक स्थिति, रिकॉर्ड और खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की जांच की जाएगी।

छात्रावासों, स्कूलों और टेक होम राशन पर विशेष निगरानी

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिला आपूर्ति अधिकारी को खाद्यान्न वितरण से जुड़े तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उचित मूल्य दुकानों से निर्धारित खाद्यान्न शासकीय छात्रावासों तक पहुंच रहा है या नहीं। इसी तरह स्व-सहायता समूहों को स्कूलों में खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है या नहीं, इसकी भी नियमित निगरानी की जाए। कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन के लिए खाद्यान्न का अनिवार्य रूप से वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को योजना का लाभ नियमित रूप से मिल सके। उन्होंने टेक होम राशन (टीएचआर) के वितरण की भी प्रभावी निगरानी करने को कहा और निर्देश दिए कि निर्धारित हितग्राहियों तक टेक होम राशन समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें