सामूहिक रूप से भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया : CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया
Aditi News Team
Thu, Sep 10, 2026
CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया में सामूहिक रूप से भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान CISF के उप कमांडेंट श्री शिवांशु प्रभाकर के मार्गदर्शन में बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया। इस पहल का उद्देश्य प्लांट परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने में योगदान देना है।
इस अवसर पर CISF के बल सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी ने सक्रिय सहभागिता कर प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम CISF उप कमांडेंट श्री शिवांशु प्रभाकर जी की गरिमामय उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण एवं उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया।
“वृक्ष लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ — हरियाली बढ़ाएँ, जीवन सजाएँ।”
Tags :
अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)
NTPC गाडरवारा