पत्रकारों की एकजुटता का संदेश दे गया संभागीय महाधिवेशन : राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ
Aditi News Team
Thu, Sep 10, 2026
पत्रकारों की एकजुटता का संदेश दे गया संभागीय महाधिवेशन
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ
जबलपुर। विगत दिवस राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय महाधिवेशन का भव्य आयोजन हुआ। महाधिवेशन में महाकौशल संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। आयोजन के दौरान पत्रकारों की एकजुटता, अधिकारों, सुरक्षा और उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों के ऐसे आयोजन न केवल आपसी संवाद और संगठनात्मक मजबूती का माध्यम हैं, बल्कि पत्रकारों की समस्याओं को साझा मंच पर उठाने का महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पत्रकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों में हरसंभव सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। महाधिवेशन के सफल आयोजन के लिए सभी पत्रकार साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
महाधिवेशन को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, विधायक अभिलाष पांडेय, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, वरिष्ठ पत्रकार गंगा पाठक, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर तिवारी, संभागीय अध्यक्ष रवींद्र शर्मा तथा संभागीय महासचिव संजय मिश्रा सहित मंडला, कटनी, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, नरसिंहपुर और करेली सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्षों ने संबोधित किया।
*संभागीय पदाधिकारियों ने ली शपथ*
महाधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ। प्रदेश संगठन सचिव अनुरोध पटेरिया ने संभागीय अध्यक्ष रवींद्र शर्मा, महासचिव संजय मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं सतीश शर्मा, मुख्यालय उपाध्यक्ष सुजीत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष मीना चौधरी, रामजी चौधरी, संतोष वंटी पांडे, ओ.पी. दुबे, ब्रजेश मिश्रा, शिवराम वर्मन, प्रखर पाठक एवं अनुरूप सिंह तोमर को शपथ दिलाई।
इसी क्रम में संभागीय संगठन सचिव अनुराग दीक्षित, संभागीय सचिव एवं सदस्यता प्रभारी शिव चौरसिया, संभागीय सचिव प्रशांत शुक्ला, हरि सिंह ठाकुर, अजय खरे, किशोर दानी एवं सतीश लवानिया, मीडिया प्रभारी उदय सिंह बैंस तथा सह-मीडिया प्रभारी जितेंद्र वैष्णव ने भी शपथ ली।
*राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन*
महाधिवेशन का आयोजन राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत बाजपेयी, राष्ट्रीय संरक्षक गंगा पाठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रजत गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव देव शंकर अवस्थी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगा चरण मिश्रा, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य उमेश शुक्ला के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश संयोजक मदन अवस्थी, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, प्रदेश सचिव कमलेश गुप्ता एवं संतराम केवरे, प्रदेश अनुशासन समिति प्रभारी के. जी. शर्मा, समाज कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी शिव कुमार तिवारी सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र तैयार कर उसका वाचन किया। मांग पत्र में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया।
*विभिन्न विधाओं से जुड़ी विभूतियों का सम्मान*
महाधिवेशन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। न्यायिक क्षेत्र से जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष ताम्रकार, पुलिस विभाग से नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक महादेव नागोतिया, थाना प्रभारी उमेश गोहलानी एवं थाना प्रभारी नितिन कमल, उद्योग विभाग से महाप्रबंधक विनीत रजक, आलोक पाठक तथा प्राचार्य एडवोकेट ठाकुर चरण सिंह को सम्मानित किया गया।
स्टेट बार काउंसिल में भारी मतों से निर्वाचित एडवोकेट आर. के. सिंह सैनी तथा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव असीम त्रिवेदी का भी सम्मान किया गया।
*पत्रकारों ने लिया एकजुटता का संकल्प*
कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की प्रदेश प्रभारी आईटी सेल रूपम बाजपेयी शर्मा ने किया। महाकौशल संभाग के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने आयोजन को व्यापक और प्रभावशाली स्वरूप प्रदान किया।
महाधिवेशन के दौरान पत्रकारों की एकजुटता, उनके अधिकारों की रक्षा तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया गया। आयोजन ने पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, संवाद और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
अंत में आमंत्रित अतिथियों एवं महाधिवेशन में पधारे सभी पत्रकार साथियों के प्रति जबलपुर जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा के साथ जिला इकाई के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। ,सहित जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी एवं जिला महा सचिव राजकुमार कौरव , सन्ना खान जिला उपाध्यक्ष, तुलसीराम राठौर, महेंद्र तिवारी , जिला सदस्य , कमलेश सोनी ,हलचल ,सुनील कौरव रोहित राजपुत सहित नरसिंहपुर टीम के साथी शामिल हुए।
अधिवेशन में पत्रकारों की सुरक्षा, एकता और संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जबलपुर