Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

गाडरवारा बाल भारती पब्लिक स्कूल,निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ : कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

Aditi News Team

Tue, Aug 11, 2026

NTPC Gadarwara द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत बाल भारती पब्लिक स्कूल, गाडरवारा के सहयोग से परियोजना प्रभावित गांवों (PAVs) के प्रतिभावान विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री भास्कर गुप्ता, HOHR, बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री अनुराग, विद्यालय के शिक्षकगण तथा NTPC Gadarwara के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस पहल के अंतर्गत परियोजना प्रभावित गांवों के 40 चयनित विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कोचिंग कक्षाएं 10 अगस्त 2026 से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक एवं भविष्य के अवसरों से जोड़ना है।

इस अवसर पर श्री हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं निरंतर मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

NTPC Gadarwara शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विभिन्न CSR पहलों के माध्यम से स्थानीय समुदाय के बच्चों एवं युवाओं को सशक्त बनाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने तथा उनके शैक्षणिक एवं समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

NTPC Gadarwara

बाल भारती पब्लिक स्कूल, गाडरवारा

हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख , ntpc गाडरवारा

जरूरी खबरें