Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

गाडरवारा में गणगौर पर्व का शोभायात्रा के साथ समापन : सौलह दिवसीय गणगौर पर्व का तीन दिन शोभा यात्रायो के साथ समापन हो गया

Aditi News Team

Tue, Mar 24, 2026

गणगौर पर्व का शोभायात्रा के साथ समापन

गाडरवारा । स्थानीय माहेश्वरी और राजस्थानी समाज की महिलाओं व्दारा सामुहिक रूप से विभिन्न स्थानों पर लोकपरम्पराओ व मान्यताओं के संवर्धन की दिशा में अनेक पावन पर्व मनाये जाने की श्रृंखला में सौलह दिवसीय गणगौर पर्व का तीन दिन शोभा यात्रायो के साथ समापन हो गया ।

अंतिम दिवस शोभायात्रा रामकुमार काबरा चावड़ी के यहां से प्रारंभ होकर कमल किशोर राठी के यहां से बंसत बृजमोहन जोशी (कन्नूर महाराज) के यहां से गणगौर विग्रह लेते हुए वल्लभ मार्केट परिसर में पूजा अर्चना व विभिन्न परम्परागत नृत्य शैली और लोक गीत गायन के साथ समारोप उत्साह और उमंग के साथ हुआ, अनेक वर्षों से लगातार यह क्रम निरन्तरता बनाये हुए हैं ।

लोक आस्था के इस राजस्थानी महापर्व पर भगवान शिव और पार्वती जी के रूप में ईसुरजी गणगौर स्वरूप की पूजा की जाती है ।इस दिन महिलाओं व्दारा सौभाग्यकांक्षणी आभूषणों, परिधानों के अलावा मेंहदी, और श्रृंगारित स्वरूप में उत्साहित मनोभाव के साथ से झालावारना(सामूहिक गीत गायन) व आपस में एक दूसरे से मिलकर, बडो से आशीर्वाद प्राप्त कर सौभाग्य, समृद्धि और आरोग्यता की कामना करती है।वहीं दूसरी ओर शोभायात्रा में सजातीय बंधुओं ने शुभ्र परिधानों को पहन कर शामिल हुए और शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया । उल्लेखनीय है कि अनेक वर्षों पहले यह समापन शक्कर नदी के किनारे छिड़ाव घाट पर होता था किन्तु प्रकृतिवश नदी में पानी न होने क्रम बदलने के साथ ही जंवारे पूजा सामग्री का नर्मदा नदी में विर्सजन किया जाने लगा ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सजातीय संगठन के सभी ईकाईयों का योजन सराहनीय रहा ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा में गणगौर पर्व

जरूरी खबरें