Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

सुदामा ब्राह्मण समाज के युवाओं ने पद यात्रियों का किया स्वागत : हिन्दू संगठन के युवाओं द्वारा ग्राम ढूरसुरु से छींद धाम तक निकाली पद यात्रा

Aditi News Team

Sun, Nov 30, 2025

हिन्दू संगठन के युवाओं द्वारा ग्राम ढूरसुरु से छींद धाम तक निकाली पद यात्रा

सुदामा ब्राह्मण समाज के युवाओं ने पद यात्रियों का किया स्वागत

गाडरवारा।आपको बता दें कि हिन्दू संगठन के तत्वाधान में ग्राम ढूरसुरु के युवाओं के द्वारा सिद्ध छींद धाम हनुमान मंदिर तक ढोल नगाड़ों के साथ पैदल यात्रा निकाली गई। इस पैदल धार्मिक यात्रा में पैदल यात्रा कर रहे सभी राम हनुमान भक्तों का सुदामा ब्राह्मण समाज के युवाओं ने गाडरवारा के शांतिदूत तिराहे पर भव्य स्वागत किया।

यह पद यात्रा दिनांक 27 नवम्बर 2025 गुरुवार को ग्राम ढूरसुरु से प्रारंभ हुई है जो कि 2 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार को छींद धाम पहुंचेगी ।

यात्रा के समापन पर पैदल यात्रा कर रहे प्रभु श्री राम हनुमान के भक्तों द्वारा छींद धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा सुदामा ब्राह्मण समाज

गाडरवारा सर्व ब्राह्मण महासभा

राम हनुमान भक्त मंडल ग्राम ढूरसुरु

जरूरी खबरें