Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

नरसिंहपुर/प्रार्थी मनोज कुमार सेन पिता निहाल सेन उम्र 28 साल निवासी : चोरी का आरोपी पुलिस गिरफ्त मे चोरी किये नगदी 20,500 रूपये जप्त

Aditi News Team

Mon, Nov 24, 2025

रिपोर्टर संदीप राजपूत

चोरी का आरोपी पुलिस गिरफ्त मे चोरी किये नगदी 20,500 रूपये जप्त

नरसिंहपुर/प्रार्थी मनोज कुमार सेन पिता निहाल सेन उम्र 28 साल निवासी अबंती नगर नरसिंहपुर ने दिनाँक 25/09/25 को थाना आकर लिखित आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 24.09.25 को पी. जी. कॉलेज नरसिहंपुर के सामने एमपी आनलाईन एंव चाय दुकानें रात्रि में बंद करके चले गए एवं दिनांक 25.09.25 को सुबह आकर देखे तो 07-08 दुकानो के ताले टूटे हुए थे एवं सभी दुकानो में रखे नगदी रूपए कुल 30,800 रूपए नहीं थे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के व्द्वारा अज्ञात चोर की पता तलाश एंव मशरूका बरामदगी हेतु निर्देशात किया गया अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहपुर के मार्गदर्शन मे थाना कोतवाली की टीम एंव साइबर सेल नरसिहंपुर के व्द्वारा अज्ञात आरोपी एंव मशरूका की पता तलाश हेतु लगातार कार्य किया गया घटनास्थल मे मिले संदेही के सीसीटीवी फोटेज को जिले के थानो मे एंव आसपास के जिलो मे सर्कुलेट कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की गई, इसी के तारतम्म मे दिनाँक 22-23/11/25 की दरम्मानि रात मे मुखबिर सूचना पर सुगर फेक्ट्री के आगे करेली गाडरवाडा रोड पर दबिश दी गई जो घटनास्थल मे मिले सीसीटीवी फोटेज के हुलिया का व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम रिषभ रघुवंशी पिता राजेन्द्र रघुवंशी उम्र 27 साल निवासी शास्त्री वार्ड करेली बस्सी थाना करेली नरसिहंपुर को होना बताया उक्त संदेही से हिकमत अमली से घटना के संबंध मे पूछताछ किये जिसने दिनाँक 24-25/09/25 की रात मे पी.जी. कालेज नरसिंहपुर के सामने लगी एमपी आनलाईन, चाय के टपरो मे लोहे की राड से ताला तोडकर नगदी रूपये चोरी करना स्वीकार किया आरोपी रिषभ के कब्जे से कुल 20,500 रूपये जप्त किये जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही मे टीम निरी. गौरव चाटे, उनि. मनीष मरावी, आर.515 पंकज राजपूत, आर. 311 प्रहलाद माधवे, आर. 302 जितेन्द्र ठाकुर, साइबर सेल म. आर. कुमुद पाठक, नगर रक्षा समीति सदस्म शिवम मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें