Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार किया : 17 छात्राओं संग यौन शोषण का आरोप है। छात्राओं की FIR के बाद से चैतन्यानंद फरार था

Aditi News Team

Tue, Sep 30, 2025

दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की 17 छात्राओं संग यौन शोषण का आरोप है। छात्राओं की FIR के बाद से चैतन्यानंद फरार चल रहा था जो कि आगरा के एक होटल में ठहरा हुआ था सुबह करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है पुलिस चैतन्यानंद को दिल्ली कोर्ट में पेश करेगी।

कई लड़कियों से यौन शोषण के आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर एक बार फिर बड़े खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती, पुलिस से पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। वह पूछताछ के दौरान लगातार झूठ बोल रहा है और उसे अपने द्वारा किए गए कार्यों का कोई पछतावा नहीं है। पूछताछ के दौरान, बाबा की 2 महिला सहयोगियों को हिरासत में लेकर बाबा से उनका आमना सामना करवाया जा रहा है। पुलिस को बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के चैट्स मिले हैं। बाबा इन चैट्स में लड़कियों को झांसा देकर बरगलाने की कोशिश कर रहा है और प्रलोभन दे रहा है। बाबा ने कई एयरहोस्टेस के साथ फोटो खिंचवाकर अपने फोन में रखे हैं। कई लड़कियों के मोबाइल DP के स्क्रीनशॉट्स बाबा ने अपने मोबाइल फोन में रखे हुए थे। अब बाबा, दिल्ली पुलिस के सवालों के गोलमोल जवाब दे रहा है।

Tags :

बड़ी खबर

दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

17 छात्राओं संग यौन शोषण का आरोप है। छात्राओं की FIR के बाद से चैतन्यानंद फरार

दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार किया

ब्रेकिंग न्यूज

जरूरी खबरें