Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर 7 चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,शातिर गिरोह पुलिस गिरफ्त में : क्षेत्र में घूमकर बंद मकानों की रैकी कर बनाते थे निशाना, देर रात करते थे चोरी।

Aditi News Team

Sat, May 9, 2026

थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में 7 चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, शातिर गिरोह पुलिस की गरफ्त में

अच्छी स्टाइल होटलिंग एवं मौज-मस्ती के शौक ने बनाया चोर।

• क्षेत्र में घूमकर बंद मकानों की रैकी कर बनाते थे निशाना, देर रात करते थे चोरी।

• गिरोह द्वारा चेारी किए गए सोने-चांदी के जेवर सहित दो मोटर साईकिले जप्त।

• शातिर चोर गिरोह ने बच्चों के गुल्लक तक नहीं छोड़े, पुलिस ने लौटाई बच्चो खुशियां।

• जप्त किए गए मशरूका की कीमत लगभग 22 लाख रूपए।

चोरी के जेवर खरीदने वाले दुकानदार को भी पुलिस ने दबोचा।

जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। साथ ही घटित चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है।

गठित पुलिस टीमों द्वारा आदतन चोरों, निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही मुखबिरों एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारियों को एकत्रित किया जा रहा है।

*शातिर चोर गिरोह नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में:* थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति तैयार कर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ प्रभावी रात्रि गश्त हेतु टीमों को रवाना किया गया। इसी दौरान मुखबिर से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप 6 संदिग्धों को अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त हुई।

*नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 7 चोरी की घटनाओं का खुलासाः* पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिए गए 3 नाबालिक विधि उल्लघंनकर्ता बालकों सहित संदिग्धों से प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह द्वारा जिले में 7 चोरी ग्राम चीलाचोन, सुपला, खुरपा बडा, विपतपुरा में दो स्थानों पर, जेल स्वाटर्स, अतिथि होटल मंडी रोड की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया है तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

*शातिर चोर गिरोह ने बच्चों के गुल्लक तक नहीं छोड़े, पुलिस ने लौटाई बच्चो खुशियां :* पुलिस की गिरफ्त में आए चोर गिरोह चोरी चोरी की घटना को अंजाम देते समय बच्चों द्वारा पैसों को जोडने के गुल्लक को भी नही छोडा गया था। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त चोरों बच्चों द्वारा जोडे रूपयों को वरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*अच्छी लाइफ स्टाइल, होटलिंग एवं मौज-मस्ती के शौक ने बनाया चोर:* पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अच्छी लाइफ स्टाइल, होटलिंग, घूमने-फिरने एवं मौज-मस्ती के शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी से प्राप्त रकम एवं सामान को बेचकर विधि उल्लघंनकर्ता बालक एवं आरोपी ऐशो-आराम एवं फिजूलखर्ची में खर्च करते थे।

*शातिर अंदाज में चोरी की वारदातों को देते थे अंजाम :* विधि उल्लघंनकर्ता बालकों सहित अभिरक्षा में लिए गए शातिर चोर क्षेत्र में घूमकर पहले सुनसान एवं बंद मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद देर रात घरों के दरवाजे एवं ताले तोड़कर नकदी, जेवर एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। आरोपी पहचान छिपाने एवं पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग रास्तों एवं सुनसान गलियों का उपयोग करते थे। वारदात के बाद चोरी का सामान कम कीमत में बेचकर आपस में रकम बांट लेते थे।

*चोरी के जेवर खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने दबोचा:* चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह से पूछताछ पर उनके द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगभग 7 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने स्वीकार किया गया एवं चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर को मनीष सोनी निवासी गांधी वार्ड, नरसिंहपुर को बेचना बताया गया जिस पर से तत्काल कार्यवाही करते हुए दुकानदार को गिरफ्त में लिया जाकर चोरी के खरीदे हुए जेवर वरामद किए गए है।

*पुलिस ने चोरी के करीब 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण किए जप्त:* शातिर चोरी गिरोह का को पर्दाफास कर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर जिनमें मुख्यतः चेन, मंगलसूत्र, कान के झुमके, कान की बाली, पायल, करधन, मनचली, आदी लगभग 20 लाख मूल्य के जवर वरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

*गिरोह के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल जप्त:* अभिरक्षा में लिए गए एक विधि उल्लघंनकर्ता बालक एवं एक आरोपी से ग्राम चिनकी उमरिया से चोरी की गई पल्सर मोटरसाईकिल एवं हर्रई, जिला छिन्दवाडा से एक होंडा साईन मोटरसाईकिल भी कीमत लगभग 2 लाख रूपए जप्त की गई है।

*गिरफ्तारी:*

1-कमलेश उर्फ मंगल चैधरी पिता हरिराम चैधरी, उम्र 19 साल, निवासी करहैया, बचई।

2-विशेष उर्फ भोला ठाकुर पिता तुलसीराम ठाकुर, उम्र 19 साल, निवासी ग्राम खमतरा।

3-मनीष सोनी पिता मोहनलाल सोनी, उम्र 45 साल, निवासी गांधीवार्ड, नरसिंहपुर।

*वैधानिक कार्यवाही:* प्रकरण में धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशनगंज, निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि मुकेश विसेन, राहुल सोनकर, दिव्या सनोडिया, सउनि शिवराज सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर, आरक्षक योगेन्द्र, नंदकिशोर, जितेन्द्र, मनीष एवं सैनिक अवधेश जाट की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें