Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाईन में किया गया,गरिमामय परेड का आयोजन : 191 शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि।

Aditi News Team

Tue, Oct 21, 2025

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाईन में किया गया,गरिमामय परेड का आयोजन

• 191 शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि।

• पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने किया शहीदों के नामों का वाचन।

आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, नरसिंहपुर में एक गरिमामय परेड एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। यह दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने 191 शहीदों के नामों का वाचन कर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया। इसके उपरान्त शहीद स्मारक पर पुलिस परेड द्वारा सलामी दी गयी एवं दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कलेक्टर, श्रीमति रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया सहित वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी, शहीदों के परिजन एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया, जिनका सम्मान करते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित समस्त पुलिस परिवार ने उनके योगदान को नमन किया गया।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें