लगभग 2 लाख 20 हजार रूपये का मशरूका जप्त : सूने मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाले 2 शातिर नकबजन गिरफ्तार
Aditi News Team
Fri, Dec 19, 2025
सूने मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाले 2 शातिर नकबजन गिरफ्तार
चुराया हुआ सोने का 1 लाकेट, 4 गुरिया, चांदी के 21 सिक्के, 1 करधन, 2 जोड़ी पायल, 2 चूड़ी सहित कुल कीमती लगभग 2 लाख 20 हजार रूपये का मशरूका जप्त
अपराध जिसमें गिरफ्तारी हुई- अपराध क्रमांक 1155/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
1- अभिषेक चक्रवर्ती पिता गोपाल चक्रवर्ती उम्र 19 वर्ष निवासी दुर्गा चौक बाबाटोला थाना हनुमानताल
2- प्रिंस उर्फ आशिक चौधरी पिता संतोष चौधरी उम्र 18 वर्ष निवासी विलियम के घर के पास हनुमानताल
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन मे थाना अधारताल की टीम द्वारा 02 नकबजनों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने का 1 लाकेट 4 गुरिया, चांदी के 21 सिक्के, 1 करधन, 2 जोड़ी पायल, 2 चूड़ी सहित कुल कीमती लगभग 2 लाख 20 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया है।
*घटना का विवरण* - थाना अधारताल में दिनांक 23-11-25 को सुधीर कुमार सेन उम्र 60 वर्ष निवासी झंडा चौक जयप्रकाश नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आटो चलाता है दिनंाक 22-11-25 को उसके बड़े भाई सतीश कुमार सेन निवासी सिद्धीविनायक कालोनी महाराजपुर अपने परिवार सहित नागपुर चले गये थे, दिनांक 23-11-25 को सुबह लगभग 11 बजे बड़े भाई ने उसे फोन कर बताया कि पड़ौसी ने मोबाल से जानकारी दी है कि मेरे घर का ताला टूटा है तो वह अपने बेटे अंश के साथ बड़े भाई सतीश कुमार सेन के घर जाकर देखा दरवाजे का ताला टूटा था अंदर जाकर देखा घर के अंदर अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था कोई अज्ञात चोर दिनांक 22/23-11-25 की दरम्यानी रात बड़े भाई के घर का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है, चोरी गये सामान के बारे में बड़े भाई सतीश कुमार सेन आकर बतायेंगे। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1155/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
दौरान विवेचना विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अधारताल सब्जी मार्केट कंचनपुर में 2 युवक संदिग्ध हातल में घूम रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान सब्जी मार्केट कंचनपुर में दबिश दी गई जहंा मुखबिर के बताये हुलिये के 2 युवक खड़े दिये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्हौंने पूछताछ पर अपने नाम अभिषेक चक्रवर्ती पिता गोपाल चक्रवर्ती उम्र 19 वर्ष निवासी दुर्गा चौक बाबाटोला थाना हनुमानताल एवं प्रिस उर्फ आशिक चौधरी पिता संतोष चौधरी उम्र 18 वर्ष निवासी विलियम के घर के पास थाना हनुमानताल बताये, जिनसे घूमने का कारण पूछने पर संतोष जनक उत्तर नहीं दिये, दोनों संदेहियों को थाना लाकर संघन पूछताछ करने पर अधारताल अन्तर्गत सिद्धीविनायक कालोनी महाराजपुर में रैकी कर सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किये एवं चुराये हुये जेवर आपस में बांटकर अपने अपने घरों में छिपाकर रखना बताये, आरोपी अभिषेक चक्रवर्ती की निशादेही पर आरोपी के घर से 2 ग्राम सोने का लाकेट, 4 गुरिया, चांदी की 1 करधन, चांदी के छोटे बड़े 21 सिक्के एवं आरोपी प्रिंस उर्फ आशिक चौधरी की निशादेही पर आरोपी प्रिंस उर्फ आशिक चौधरी के घर से चांदी की 2 जोड़ी पायल एवं 2 चूड़ी जप्त करते हुये दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पकड़े गये आरोपी अभिषेक चक्रवर्ती एवं प्रिंस उर्फ आशिक चौधरी आपराधिक प्रवृति के हैं आरोपी अभिषेक चक्रवर्ती के विरूद्ध चोरी, नकबजनी, मारपीट हत्या का प्रयास सहित पूर्व से आधा दर्जन अपराध एवं आरोपी प्रिंस उर्फ आशिक चौधरी के विरूद्ध नकबजनी के 2 अपराध पंजीबद्ध हैं।
*उल्लेखनीय भूमिका* - नकबजनी का खुलासा करते 02 शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर चुराया हुआ मशरूका जप्त करने में थाना प्रभारी अधारताल श्री प्रवीण कुमार कुमरे के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामकिशोर राजभर, प्रधान आरक्षक सुग्रीव तिवारी, महेन्द्र बिष्ट, प्रेमलाल विश्वकर्मा, आरक्षक अंकुर, रामभरोस, महिला आरक्षक निकिता तिवारी, ममता परस्ते, प्रीति ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक