Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

"माई की महापंचायत" की पहल पर हुआ ऐतिहासिक कार्य : समस्त दुर्गा पंडालों की विद्युत टीसी की केबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक उदय प्रताप ने ली जिम्मेदारी

Aditi News Team

Sat, Sep 20, 2025

"माई की महापंचायत" की पहल पर हुआ ऐतिहासिक कार्य।

समस्त दुर्गा पंडालों की विद्युत टीसी की केबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक उदय प्रताप ने ली जिम्मेदारी

महापंचायत ने मंत्री उदय प्रताप का साल श्रीफल से किया सम्मान

गाडरवारा। शहर की समस्त दुर्गा उत्सव समिति को होने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एक मंच पर लाने के प्रयास के साथ "माई की महापंचायत" नामक मंच का विगत दिवस गठन किया गया। जिसके माध्यम से दुर्गा उत्सव समिति को विद्युत विभाग से टीसी की राशि संबंधित समस्या के लिए गतदिवस कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक उदय प्रताप को अवगत कराया गया। जिसे माननीय मंत्री महोदय द्वारा त्वरित गंभीरता से समाधान करते हुए सभी समितियो की टीसी राशि स्वयं के द्वारा प्रदान करने की घोषणा की गई।

महापंचायत ने मंत्री उदय प्रताप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया सम्मान = क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में स्कूल शिक्षा तथा परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह का माई की महापंचायत एवं सभी दुर्गा उत्सव समितियां के अध्यक्ष व समिति सदस्य की मौजूदी में आभार व्यक्त किया गया। साथ ही माई की महापंचायत की ओर से आशीष राय में कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का साल एवं श्रीफल से कृतज्ञता ज्ञापित प्रगट कर अभिवादन किया गया। वहां मौजूद सभी ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, महाविद्यालय अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, मिनेंद्र डागा, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रितेश राय, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कमल खटीक, पूर्व पार्षद मनोज पटेल, अभिषेक सराठे, सुनील ठाकुर, आशीष राय, सतीश साहू, सुजीत चौधरी, बबला राय सहित अनेक सभी दुर्गा समितियों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

#गाडरवारा रिछावर सरपंच ने सौंपा ज्ञापन

जरूरी खबरें