Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

खरीफ फसलों को रोग-कीट प्रकोप से बचाने किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सामयिक सलाह

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

भावांतर योजनांतर्गत जिले में कुल 13 हजार 653 किसानों ने पंजीयन कराया : भावांतर योजनांतर्गत जिले में अब तक 1457 किसानों के द्वारा 18 हजार 915 क्विंटल सोयाबीन विक्रय किया

Aditi News Team

Fri, Oct 31, 2025

भावांतर योजनांतर्गत जिले में अब तक 1457 किसानों के द्वारा 18 हजार 915 क्विंटल सोयाबीन विक्रय किया

नरसिंहपुर।मध्यप्रदेश शासन द्वारा 24 अक्टूबर से समस्त कृषि उपज मंडियों तथा चिन्हित मंडियों में भावांतर योजना लागू की जा रही है। नरसिंहपुर जिले में यह योजना 05 मंडियों नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, तेदूखेडा तथा सिहोरा की उपमंडी में प्रभावशील सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुकी है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में वृहद स्तर पर व्यापक प्रचार- प्रसार किया गया। भावांतर योजनांतर्गत जिले में कुल 13 हजार 653 किसानों ने अपना पंजीयन कराया। जिले की सभी मंडियों में भावांतर योजनांतर्गत अब तक 1457 किसानों से 18 हजार 915 क्विंटल सोयाबीन विक्रय किया गया है। यह योजना 15 जनवरी 2026 तक प्रभावशील रहेगी। उक्त अवधि में मंडी में उपज विक्रय करने पर ही योजना का लाभ प्राप्त होगा। उप संचालक कृषि ने योजनांतर्गत पंजीकृत जिले के किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठाएं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

भावांतर योजनांतर्गत जिले में कुल 13 हजार 653 किसानों ने अपना पंजीयन कराया।

भावांतर योजनांतर्गत जिले में सोयाबीन की खरीदी चालू

जरूरी खबरें