Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

मिट्टी का अवैध उत्खनन/ परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रेक्टर-ट्राली जप्त : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा

Aditi News Team

Wed, Feb 11, 2026

मिट्टी का अवैध उत्खनन/ परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रेक्टर- ट्राली जप्त

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में लगातार निरीक्षण कर अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में बुधवार को संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान सांईखेड़ा तहसील के अजंदा रोड स्थित एक ट्रेक्टर- ट्राली वाहन क्रमांक एमपी 49 एबी 2678 खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन/ परिवहन करते पाया गया। उक्त ट्रेक्टर-ट्राली को सुरक्षार्थ के लिए थाना सांईखेड़ा में खड़ा करवाया गया और अवैध उत्खनन का प्रकरण बनाया गया। प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा नरसिंहपुर ने बताया कि इस प्रकार की संयुक्त कार्यवाही जिले में सतत जारी रहेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें