Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

करेली वर्षा ऋतु में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती,बरमान में 34 नमूनों की जांच : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

Aditi News Team

Tue, Jul 14, 2026

वर्षा ऋतु में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती: करेली के बरमान में 34 नमूनों की जांच

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कविता राठौर द्वारा करेली तहसील के ग्राम बरमान में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्याम स्वीट्स सहित विभिन्न मिठाई दुकानों, दूध डेयरियों एवं अन्य 8 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान जलेबी, टमाटर चटनी, मिर्च पाउडर, स्प्राइट, माजा, दूध, दही, पनीर, पेड़ा, बर्फी एवं मगज के लड्डू सहित कुल 34 खाद्य नमूनों को मौके पर संग्रहीत कर उनका प्राथमिक परीक्षण किया गया।

इसके अतिरिक्त दूध एवं दही के नमूने विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य विक्रेताओं को खाद्य सामग्री ढंककर रखने, स्वच्छता बनाए रखने एवं गुणवत्ता युक्त सामग्री विक्रय करने के निर्देश दिए गए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें