Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

पत्रकार फाउंडेशन की विशेष बैठक संपन्न : सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

Aditi News Team

Thu, Aug 20, 2026

पत्रकार फाउंडेशन की विशेष बैठक संपन्न

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

गाडरवारा। पत्रकारिता व सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश व्यापी संगठन पत्रकार फाउंडेशन की विशेष बैठक विगत दिवस स्थानीय रॉयल पैलेस में संपन्न हुई जिसमे अगले सप्ताह होने वाले एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम की रूप रेखा के साथ आयोजन समिति का गठन किया ।

उपरोक्त बैठक में प्रमुख रूप से पत्रकार फाउंडेशन के संस्थापक ताराचंद पटेल ,नरसिंहपुर जिला के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश बसेड़िया के साथ नगर के वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष नरेश विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही जिसमें क्षेत्र व नगर के वरिष्ठ पत्रकार संजय गुप्ता, मकसूद खान,अशोक विश्वकर्मा,निधि झारिया,सचिन जोशी , दीपक अग्रवाल,अरुण श्रीवास्तव,नवीन गुप्ता, दशरथ वर्मा,कैलाश नारायण कश्यप, श्रीकांत आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में सभी वरिष्ठजनों ने प्रस्तावित आयोजन एक शाम शहीदो के नाम की रूपरेखा पर विचार व्यक्त किये।बैठक में पत्रकार फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष व क्षेत्र के जानेमाने समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।बैठक उपरांत सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सिंदूर के पौधा रोपित किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पत्रकार फाउंडेशन

जरूरी खबरें