Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

सांईखेड़ा तहसीलदार के आश्वासन के बाद हटा जाम : गाडरवारा सांईखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पाली के ग्रामीणों ने अतिक्रमण के विरोध में स्टेट हाइवे 44 पर किया चक्काजाम

Aditi News Team

Wed, Nov 19, 2025

गाडरवारा सांईखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पाली के ग्रामीणों ने अतिक्रमण के विरोध में स्टेट हाइवे 44 पर किया चक्काजाम

ग्राम वासियों ने 20.10.2025 को सौंपा था ज्ञापन, सरकारी नुमाइंदों के द्वारा कोई कार्यवाही न करने के कारण ग्रामवासी चक्काजाम के लिए मजबूर हुए

अब फिर सांईखेड़ा तहसीलदार के आश्वासन के बाद हटा जाम,आगे देखना यह है कि कब हटता है अतिक्रमण

आपको बता दे कि गाडरवारा साईखेड़ा रोड के बीच में पढ़ने वाली ग्राम पंचायत खैरी पाली के ग्राम पाली में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर एकत्र होकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने पूर्व में ही कलेक्टर नरसिंहपुर को ज्ञापन देकर 18 नवंबर को चक्का जाम करने की जानकारी दे दी थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पाली में कई स्थानों पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। इसके कारण समुदायिक भवन, श्मशान घाट, खेल मैदान, तालाब और अन्य आवश्यक शासकीय निर्माण कार्यों के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए 20 अक्टूबर 2025 को उन्होंने एसडीएम को सामूहिक आवेदन भी दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न होने से नाराज़ ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कलेक्टर से शीघ्र हस्तक्षेप कर ग्राम पाली को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की, सुबह करीब 9.30 बजे थाना साईखेड़ा प्रभारी रोहित कुमार पुलिस बल के साथ तथा साईंखेड़ा तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी। आश्वासन से संतुष्ट ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया, आगे देखना यह है कि शासन प्रशासन की टीम सरकारी भूमि से कब्जा हटा पाती है या नहीं। अदिति न्यूज गाडरवारा से सतीश लमानिया की रिपोर्ट

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अतिक्रमण के विरोध में चक्काजाम

गाडरवारा सांईखेड़ा के बीच पाली खेरी का मामला

स्टेट हाइवे 44 पर किया जाम

जिला कलेक्टर नरसिंहपुर

एसडीएम गाडरवारा

तहसीलदार सांईखेड़ा

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर

जरूरी खबरें