Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

बगदरा में ग्रामीणों ने लगाए सरपंच सचिव पर सही कार्य न करने के आरोप : लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

Aditi News Team

Thu, Jun 11, 2026

नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत बगदरा से जहां लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का अभाव है और सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है।

बगदरा, नरसिंहपुर। ग्राम पंचायत बगदरा में विकास कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा कराए गए नाली एवं सड़क निर्माण कार्यों को गुणवत्ताहीन बताते हुए सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई नालियां और सड़कें निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। कई स्थानों पर निर्माण कार्यों में खामियां दिखाई दे रही हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराई जाए और यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनपद पंचायत और जिला प्रशासन के समक्ष आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

ग्राम पंचायत बगदरा सरपंच एवं सचिव

साईंखेड़ा सीईओ

जरूरी खबरें