Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

लाखों के नाला निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर उठ रहे कई सवाल : ठेकेदारी की मनमानी के चलते घटिया निर्माण पर कौन लगाएगा अंकुश जिम्मेदार ध्यान दें

Aditi News Team

Tue, Jun 16, 2026

घटिया निर्माण की भेंट चढ़ रहा लाखों का नाला, अधिकारियों की चेतावनी भी बेअसर

जगदीश वार्ड में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार की मनमानी से रहवासी परेशान

गाडरवारा। नगर के जगदीश वार्ड में लाखों रुपये की लागत से बनाए जा रहे नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे नाले की मजबूती और गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। नाला निर्माण कार्य में सीमेंट, गिट्टी और सरिया अन्य निर्माण सामग्री का अनुपात मानकों के अनुरूप नहीं रखा जा रहा है। कई स्थानों पर निर्माण कार्य में दरारें और कमजोर संरचना साफ दिखाई दे रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई तो लाखों रुपये की लागत से बन रहा यह नाला कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त हो सकता है।

अधिकारियों की बात भी नहीं सुन रहा ठेकेदार = स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य में सुधार को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की गई। ए ई सत्यम जाट और इंजीनियर विशाल राठौर ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में खामियां पाई थीं और ठेकेदार को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से कार्य जारी रखा जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने की जांच की मांग= जगदीश वार्ड के नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात आने वाली है जल्द ही इसका गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराया जाए। साथ ही तकनीकी जांच भी कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

Tags :

गाडरवारा नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा

जरूरी खबरें