Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

तीजा व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह : सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

Aditi News Team

Mon, Sep 14, 2026

तीजा व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

गाडरवारा। तीजा व्रत को लेकर सोमवार को गाडरवारा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ व्रत रखा तथा भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना की।

सुबह से ही महिलाओं में व्रत को लेकर उत्साह नजर आया। कई महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा-अर्चना की। घरों में तीजा व्रत की तैयारियां की गईं और विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा की गई।

वहीं बाजारों में भी तीजा व्रत को लेकर रौनक दिखाई दी। महिलाओं ने पूजा सामग्री, फल, मिठाई, श्रृंगार सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामान की खरीदारी की। शाम के समय कई स्थानों पर महिलाओं ने एकत्रित होकर पूजा-पाठ और धार्मिक परंपराओं का पालन किया।

तीजा व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पूरे नगर में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा तीजा व्रत समारोह

जरूरी खबरें