Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

करेली में विप्र मातृ शक्ति ने मनाया शरद पूर्णिमा महोत्सव : महिला सर्व ब्राह्मण समाज सभा करेली की महिलाओं ने अध्यक्ष भारती पालीवाल के नेतृत्व में उनके निज निवास पर मनाया महोत्सव

Aditi News Team

Wed, Oct 8, 2025

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

करेली में विप्र मातृ शक्ति ने मनाया शरद पूर्णिमा महोत्सव

करेली।विगत दिवस शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पर महिला सर्व ब्राह्मण समाज सभा करेली की महिलाओं ने अध्यक्ष भारती पालीवाल के नेतृत्व में उनके निज निवास बांसादेही(इमलिया) में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया सर्व प्रथम भगवान श्री लड्डू गोपाल एवं मां नर्मदा जी की पूजन अर्चन कर महिलाओं ने दीपदान कर महिलाओं एवं बच्चों ने गरबा,एकल नृत्य,सामूहिक नृत्य की अपनी प्रस्तुति दी एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गये परशुराम वाहिनी की युवतियों ने एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य कर अपनी शानदार प्रस्तुति देते हुये सभी का मन मोह लिया बच्चों ने राधा कृष्ण के नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी कार्यक्रम के अन्त में भगवान श्री लड्डू गोपाल को दूध का भोग लगाकर प्रसादी वितरण किया गया साथ ही स्वल्पाहार महिला सर्व ब्राह्मण समाज सभा की अध्यक्ष भारती पालीवाल ने उपहार वितरित किये इस आयोजन में महिला सर्व ब्राह्मण समाज सभा करेली की महिलाओं ने बहुत अच्छी संख्या में उपस्थिति देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई जिसके लिए श्रीमति पालीवाल ने सभी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया !!

Tags :

अदिति न्यूज

करेली

जरूरी खबरें