Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: स्कूलों में 2 दिवसीय गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम प्रारंभ 

Aditi News Team

Sat, Jul 20, 2024
स्कूलों में 2 दिवसीय गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम प्रारंभ  गाडरवारा। बीते शनिवार से क्षेत्रीय शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में मप्र स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 2 दिवसीय गुरुपूर्णिमा कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। कार्यक्रम के पहले दिन स्कूलों में शिक्षकों द्वारा प्रार्थना सभा के अवसर पर छात्र छात्राओं को गुरुपूर्णिमा के महत्त्व एवं पारंपरिक गुरु शिष्य संस्कृति पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा स्कूलों में प्राचीन काल मे प्रचलित गुरुकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति पर प्रभाव विषय पर छात्र छात्राओं ने निबंध लिखे। विदित हो कि स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोद सिंह ने जारी आदेश के माध्यम से 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन स्कूलों में सेवानिवृत्त शिक्षकों, प्रबुद्ध नागरिकों, गुरुजनों की उपस्थिति में शिक्षकों के सम्मान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है।।

Tags :

जरूरी खबरें