Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: महाभ्रष्ट, नगर पालिका परिषद नौगांव की सीएमओ श्रीमती नीतू सिंह द्वारा मध्य प्रदेश शासन के आदेशों की अवहेलना सीएम ने दिए जांच के आदेश, हजारों शिकायते पेंडिग

Aditi News Team

Mon, Dec 9, 2024
रिपोर्टर, पंकज पाराशर,छतरपुर महाभ्रष्ट, नगर पालिका परिषद नौगांव की सीएमओ श्रीमती नीतू सिंह द्वारा मध्य प्रदेश शासन के आदेशों की अवहेलना सीएम ने दिए जांच के आदेश, हजारों शिकायते पेंडिग छतरपुर जिले में नगर पालिका परिषद नौगांव के निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया, शासन के आदेशों की श्रीमती नीतू सिंह सीएमओ नगर पालिका परिषद नौगांव द्वारा अवहेलना की जा रही है, नियमों को ताक कर मनमर्जी से कार्य करने के सीएमओ को कमिश्नर की जांच में दोषी पाए जाने से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं l प्रमुख सचिव ने एक शिकायत की जांच में नियमों को ताक कर मनमर्जी से कार्य करने का जांच प्रतिवेदन एक माह पहले आयुक्त को भेजा है l जांच प्रतिवेदन पर आयुक्त ने श्रीमती नीतू सिंह को पदीय दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने का दोषी माना है तथा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 2 वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोके जाने के लिये जबाब तलब किया है l ज्ञात हो कि सीएमओ श्रीमती नीतू सिंह लम्बे समय से भ्रष्टाचार में लिप्त होकर मनमानी करती आ रही हैं, अधिकांश समय छुट्टी पर रहती है और चरण वंदना कर अपनी तगड़ी पहुंच के कारण नगर पालिका परिषद नौगांव को खोखला कर रही हैं l नगर पालिका परिषद नौगांव में सीएम हेल्पलाइन की हजारों शिकायतें पेंडिंग है l लगातार चली आ रही मनमानी की कड़ी में इन्होंने शासकीय ठेकेदारों स्वत्वों के भुगतान के लिए भटकाया और भटकाने के बाद जब सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें होने लगीं तो कलेक्टर को गुमराह कर अर्जित राशि को मनमाने ढंग से आदेश निकाल दिये l इन मनमाने रवैया के खिलाफ भारी संख्या में जनसुनवाई में आवेदन पहुंचने लगे परन्तु जिले का दुर्भाग्य है कि जनसुनवाई की शिकायतें भी इन्हीं भृष्ट अधिकारियो के पास पहुंचने लगीं जब कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने साफ निर्देश दिये हैं कि शिकायत का निपटारा कलेक्टर अपने सामने ही करें विभाग को अग्रेषित करना पर्याप्त नहीं है l आकाओं के संरक्षण के चलते सीएमओ की मनमानी ऐसे ही चलती है या अधिकारी कुछ अंकुश लगा पाएंगे ?

Tags :

जरूरी खबरें