Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नरसिंहपुर,समाज में सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सायबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान ’’सेफ क्लिक’’,

Aditi News Team

Mon, Feb 3, 2025
नरसिंहपुर,समाज में सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सायबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान ’’सेफ क्लिक’’, जनचौपाल एवं नुक्कड सभाओं के माध्यम से आयोजित कर जनमानस को किया गया जागरूक, सायबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय। उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर मध्यतप्रदेश पुलिस द्वारा समाज में सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्धम कराने के उद्देश्य् से सायबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान ’’सेफ क्लिक’’ चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्यक -इस अभियान का मुख्यद उद्देश्यस समाज के विभिन्न वर्गों को साइबर सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना है। इसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में सार्वजनिक संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें इंटरनेट उपयोग की सुरक्षित प्रथाओं, साइबर सुरक्षा और दैनिक जीवन में जिम्मेदार व्यवहार के महत्व पर सार्थक चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञ साइबर सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जो नागरिकों को इंटरनेट सुरक्षा के प्रति सजग बनाने और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों को साझा करने का अवसर प्रदान करेंगे। इस पहल के माध्यम से आम जनता में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। जनचौपाल एवं नुक्कड सभाओं के माध्यम से आयोजित कर जनमानस को किया गया जागरूक, सायबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय -सायबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान ’’सेफ क्लिक’’ के तहत नरसिंहपुर जिले के थाना कोतवाली, ठेमी एवं गोटेगांव के विभिन्न क्षेत्रों में जनचौपाल एवं नुक्कड सभाओं के माध्यम से पुलिस टीमों द्वारा सायबर अपराध एवं उनसे बचाव के तरीकों को बताया गया एवं संबंधित पंपलेट वितरित किये गये ताकि जनमानस को सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम हेतु जागरूक किया जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें