Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: 68 वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता गाडरवारा में होगी 16 नवम्बर से 20 नवम्बर तक देश से आये खिलाड़ी करेंगे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, आयोजन की तैयारियों के मद्देनज़र कलेक्टर एवं एसपी ने ली बैठक ज़िला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी रहे मौजूद

Aditi News Team

Wed, Nov 13, 2024
68 वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता गाडरवारा में होगी 16 नवम्बर से 20 नवम्बर तक देश से आये खिलाड़ी करेंगे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आयोजन की तैयारियों के मद्देनज़र कलेक्टर एवं एसपी ने ली बैठक ज़िला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी रहे मौजूद नरसिंहपुर, 12 नवम्बर 2024. कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने आगामी 16 नवम्बर से 20 नवम्बर 2024 तक रूद्र मैदान गाडरवारा में आयोजित होने वाली 17 वर्षीय आयु वर्ग के बालक- बालिका की 68 वीं राष्ट्रीय कबड्डी शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 की तैयारियों की समीक्षा गाडरवारा तहसील कार्यालय के सभागार में की। उन्होंने प्रतियोगिता को मद्देनजर रखते हुए की जाने वाली सभी आवश्यक तैयारियों के लिए शिक्षा विभाग, खेल एवं युवक कल्याण विभाग सहित संबंधित अन्य विभागों को दिशा-निर्देश दिए हैं।   बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका, एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे, नगर पालिका अध्यक्ष गाडरवारा श्री शिवाकांत मिश्रा, आयोजन समिति से जुड़े श्री राव अनुज प्रताप सिंह, खेल अधिकारी, डीपीसी श्री आरपी चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।   कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा है कि हाल ही में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गाडरवारा में हुआ है।अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होनी है।इसमें शामिल होने के लिए देश भर के खिलाड़ी आयेंगे।बतौर मेजबान हमें यह तैयारी इस स्तर की करनी होगी कि किसी भी खिलाड़ी,कोच और अन्य ऑफिशियल्स को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। उनके आवास, स्वल्पाहार, भोजन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं आयोजन स्थल तक पहुँचने संबंधी समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।   कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि खिलाड़ियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर व तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया जाये। प्रत्येक राज्य की टीम के लिए पृथक से नोडल अधिकारी नियुक्त किये जायें, जो टीमों के अपने राज्यों से रवाना होने से लेकर यहां तक आने, रहने, रूकने आदि की जानकारी उन्हें पहले से दें। प्रतियोगिता के मैचों की जानकारी, रूट मैप पूर्व से तैयार कर लिया जाये। इसके अलावा कंट्रोल रूम भी बनाया जाये। जिन आवास स्थलों में खिलाड़ियों को रूकना है, उनका अधिकारियों द्वारा पहले से निरीक्षण कर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाये।   उन्होंने कहा कि पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है इसमें किसी भी प्रकार की कमी ना हो। यहाँ होने वाले राष्ट्रीय स्तर की इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा।बेहतर से बेहतर सुविधाएँ देने प्रयास हो।   बैठक में नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा नें नपा गाडरवारा की तरफ से बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने की बात कही। आयोजन समिति से जुड़े श्री राव अनुज प्रताप सिंह ने भी प्रतियोगिता से सबंधित आवश्यक सुझाव दिए।   जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल व्यौहार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पुराना कॉलेज ग्राउंड गाडरवारा में किया जायेगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 29 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रत्येक राज्य से 24 खिलाड़ी सहित कोच, रैफरी एवं मैनेजर रहेंगे।   बैठक उपरांत आला अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें