Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: नरसिंहपुर,जिले की जनपद पंचायत चीचली के दो ग्राम पंचायतों व एक नगर परिषद तेंदूखेड़ा के एक वार्ड में 25 दिसम्बर को लगाया जायेगा शिविर

Aditi News Team

Tue, Dec 24, 2024
जिले की जनपद पंचायत चीचली के दो ग्राम पंचायतों व एक नगर परिषद तेंदूखेड़ा के एक वार्ड में 25 दिसम्बर को लगाया जायेगा शिविर नरसिंहपुर।सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गाँव की ओर कि आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान जिले में चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले की 6 जनपद पंचायत नरसिंहपुर, गोटेगांव, करेली, चांवरपाठा, चीचली और सांईखेड़ा में क्लस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 दिसम्बर को जनपद पंचायत चीचली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बैरागढ़ व खंचारी के संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय में शिविर लगाया जायेगा। इसी तरह 25 दिसम्बर को नगर परिषद तेंदूखेड़ा के चंद्रशेखर आजाद वार्ड के लिए कृषि उपज मंडी प्रांगण में शिविर लगाया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें