Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: "हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में आज आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट में किया गया कार्यशाला का आयोजन

Aditi News Team

Sat, Nov 30, 2024
"हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में आज आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट में किया गया कार्यशाला का आयोजन   ‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पुसे.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा के निर्देशन, में उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमति शशि धुर्वे द्वारा आज दिनॉक 29-11-24 को कोचिंग ’इंस्टीट्यूट आकाश’ में बालक बालिकाओं एवं स्टाफ को पोक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट , साइबर क्राइम की जानकारी दी गई साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को बाल विवाह न करने हेतु प्रेरित किया गया , साथ ही इसके कानूनी प्रावधानों पर चर्चा की गई । साइबर क्राइम जिसमें डिजिटल अरेस्ट, फाइनेंशियल फ्रॉड , ओटीपी फ्रॉड आदि के बारे में बताते हुये क्या सुरक्षा उपाय किए जा सकते हैं के बारे मे विस्तार से बताया गया। विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर जैसे साइबर फ्रॉड होने पर 1030, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन न 1098 के विषय में भी बताया गया।

Tags :

जरूरी खबरें