Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

: पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी नरसिंहपुर में आयोजित हुआ भूतपूर्व छात्र सम्मेलन

Aditi News Team

Sun, Dec 1, 2024
पी. एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी नरसिंहपुर में आयोजित हुआ भूतपूर्व छात्र सम्मेलन खबर जिला नरसिंहपुर से है जहां आज 01 दिसंबर 2024 को प्रतिवर्ष अनुसार पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में "भूतपूर्व छात्र सम्मेलन 2024" विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ भूतपूर्व छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय प्राचार्य द्वारा श्री गणेश पूजन, वीणा वादिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया, कार्यक्रम में विद्यालय की नोनीहाल बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत का गायन कर अपने वरिष्ठ बड़े भाई बहनों का एल्युमिनीयो का स्वागत बंधन अभिनंदन किया। पूर्व छात्र सम्मेलन में नवोदय विद्यालय की प्रारंभिक सत्र से लेकर वर्तमान सत्र में उत्तरीण लगभग 200 से 250 भूतपूर्व छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। विद्यालय के सभागार में भूतपूर्व छात्रों ने विद्यालय में अपने अपने अनुभव अपने छोटे भाई बहनों के साथ के साथ साझा किये सभी पूर्व के विद्यार्थियों ने बताया कि हमारा भी लालन पालन बचपन में नवोदय में ही हुआ है नवोदय ने हमें सदमार्ग प्रदान कर इस लायक बनाया है, आज हम जो भी हैं सब नवोदय विद्यालय और शिक्षकों के द्वारा दिए ज्ञान और संस्कारों का परिणाम है। अंत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार तिवारी, उप प्राचार्य श्री एस के अग्रवाल, प्रभारी पूर्व छात्र सम्मेलन श्री राजकुमार सिंह जी ठाकुर एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यालय में पधारे सभी भूतपूर्व छात्रों एवं छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

जरूरी खबरें