Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

: कलेक्टर के निर्देशानुसार जनपद पंचायत नर्मदापुरम में प्रारंभ की गई हेल्प डैस्क

Aditi News Team

Fri, Aug 30, 2024
कलेक्टर के निर्देशानुसार जनपद पंचायत नर्मदापुरम में प्रारंभ की गई हेल्प डैस्क जनपद पंचायत नर्मदापुरम में हेल्प डेस्क प्रारंभ किया गया है। उल्लेखनीय है‍ कि गत दिवस कलेक्‍टर सोनिया मीना द्वारा जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में आम जन की सुविधा की दृष्टि से हेल्‍प डेस्‍क प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया था। उक्‍त निर्देशानुसार जनपद पंचायत नर्मदापुरम कार्यालय में आने वाले ग्रामीण जनों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र से विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्राप्ति की इच्छा से आने वाले ग्रामीण जनों के आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उचित मार्गदर्शन, सुझाव व समझाइश के ज़रिए उनकी शिकायतों, आवेदनों व मांगों का तार्किक निदान हो सके। जनपद पंचायत सीईओ नर्मदापुरम हेमन्‍त सूत्रकार ने बताया कि संभाग व जिला मुख्यालय होने से अक्सर कतिपय ग्रामीण लक्षित विभाग या कार्यालय की बजाय अपनी समस्याओं को लेकर भटककर जनपद पंचायत कार्यालय में आ जाते हैं। ऐसे ग्रामीणों को भी उनकी समस्या/शिकायत से संबंधित कार्यालय तक भेजने, उचित प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने तथा संबंधित कार्यालय से संपर्क व समन्वय स्थापित कर आगंतुकों की जिज्ञासाओं के निदान का कार्य भी हेल्प डेस्क के ज़रिए किया जा सकेगा। उन्‍होने बताया कि कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार सुशासन की दृष्टि से शुरू की गई ये पहल जन हितकारी सिद्ध होगी।

Tags :

जरूरी खबरें