Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित हुए आशीष राय

Aditi News Team

Tue, Oct 8, 2024

समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित हुए आशीष राय

गाडरवारा। गायत्री नगर में चल रही नवदिवसीय संगीतमय श्रीमद देवी भागवत पुराण में समाधान संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा,स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु शहर के युवा समाजसेवी आशीष राय को कथा आचार्य प्रवीण व्यास,मनोज आचार्य,कदम संस्था प्रमुख अजय खत्री,आयोजक प्रभात मौर्य द्वारा समृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।गौरतलब है कि युवा आशीष द्वारा समाजसेवा में विगत 15 वर्षो से कार्य करते आ हुए युवा सेवा के नये मापदंडों को प्रतिस्थापित करते हुये समाज में महत्वपूर्ण योगदान के साथ साथ ब्लड बैंक की स्थापना,ब्लड डोनेशन केम्प,स्वच्छता अभियान,मूक प्राणियों सेवा,निशुल्क कोचिंग सेंटर,स्वास्थ्य शिविर,नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर,खेल एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से लेकर अनेक सेवाभावी कार्यों मे उनकी सक्रियता अनुकरणीय रही है। शहर से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय पर विशेष सम्मान भी प्राप्त है जिनमे प्रमुख सम्मान युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यूथ आइकन अवार्ड,बेस्ट सोशल वर्कर BRC अवार्ड नई दिल्ली,इंडियन बेस्टीज़ नेशनल अवार्ड राजस्थान,पश्चिम मध्य रेलवे, भारत सरकार द्वारा स्वच्छता सेवा सम्मान,स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा रत्न अवार्ड उत्तरप्रदेश,इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मिलित है। एवं साहित्य के क्षेत्र में युवा ह्रदय सम्राट स्वामी विवेकानंद जी पर अबतक तीन पुस्तकों का कुशल विमोचन कर चुकें है जिसपर महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से शुभकामनायें भी प्राप्त है। आशीष की नवीन उपलब्धि पर उनके शुभचिंतको ने हर्ष व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें