Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

वन विभाग की टीम का कहना है कि शिकार को लेकर दो वन्यजीवों के बीच हुई भिड़ंत में तेंदुए की मौत की आशंका

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सिवनी में शुरू की संगठन विस्तार की तैयारी,

: नरसिंहपुर,मेले में सुविधायें और बेहतर बनाने के लिए सुझाव बरमान मेला की प्रारंभिक तैयारियों संबंधी बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Dec 9, 2024
मेले में सुविधायें और बेहतर बनाने के लिए सुझाव बरमान मेला की प्रारंभिक तैयारियों संबंधी बैठक सम्पन्न नरसिंहपुर।नर्मदा नदी तट पर प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर बरमान में लगने वाले प्रसिद्ध बरमान मेले की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में बरमान रेस्ट हाऊस में सोमवार को सम्पन्न हुई।   बैठक में विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, मेला समिति के सदस्य, व्यापारबंधु, पत्रकार एवं अधिकारीगण मौजूद थे।   बैठक में मेला समिति सचिव ने विस्तार से बरमान मेले के लिए की जाने वाली तैयारियों की जानकारी दी। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव लिये गये। बैठक में बताया गया कि मेले का शुभारंभ 12 जनवरी को प्रस्तावित किया गया है। कार्यक्रम भव्य एवं गरिमामयी रूप में किया जाएगा। मेले का समापन नर्मदा जयंती 4 फरवरी को होगा। बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने मेला स्थल पर रास्ता निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये। पुल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं हो। बैठक में तय किया गया कि नर्मदा नदी में नाव में निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्ति नहीं बैठ सकेंगे। नाव में जीवनरक्षक सामग्री जैसे लाइफ जैकेट, टार्च, रस्सी आदि उपलब्ध रहेंगे। स्थानीय गोताखोरों को रिफ्लेक्टेड लाइफ जैकेट प्रदान किये जायेंगे। कलेक्टर ने मेला स्थल पर पार्किंग ,चिकित्सा व्यवस्था, आवश्यकतानुसार फायर बिग्रेड, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, जनरेटर, शौचालय, मेला ले- आउट, घाटों की साफ- सफाई, मंदिरों की पुताई, मोटरबोट, तैराक आदि से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि मेला स्थल पर जगह- जगह अलाव की पर्याप्त व्यवस्था होगी। बरमान मेला से संबंधित रोडों की मरम्मत, गड्ढों का समतलीकरण, पैंच वर्क एवं बरमान मेला पहुंच मार्ग की साफ- सफाई का कार्य किया जावे। वाहन स्टेंड व पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाये। पार्किंग स्थल के लोगों के भी पहचान पत्र बनाये जाये। वाहनों के लिए जो निर्धारित शुल्क है वही लिया जाये।   मेले में जगह का ले आउट 25 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक करने के निर्देश मेला समिति सचिव को दिए, ताकि दुकानदारों को दुकान का आवंटन समय पर हो जाये। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट द्वारा तैराकों एवं स्थानीय गोताखोरों की व्यवस्था की जायेगी। एसडीआरआफ की टीम भी तैराक दल के साथ तैनात रहेगी। नर्मदा नदी में गहराई प्रदर्शित करने के लिए लाल रंग की झंडियां एवं फ्लेक्स भी लगाई जायेंगी। व्यापारी वर्ग द्वारा 50 बोर्ड लगाने की बात कही गई। सभी दुकानदार यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी दुकानों के सामने डस्टबिन रखवायेंगे। मेला स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। बसों में ओव्हरलोडिंग रोकने के लिए जिला परिवहन अधिकारी आवश्यक प्रबंध करेंगे। मेला स्थल पर पर्याप्त चिकित्सकों की ड्यूटी आवश्यक औषधियों के साथ लगाई जायेगी। एम्बुलेंस की व्यवस्था मय चिकित्सक के रहें। पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य विभाग का अमला मेला परिसर में मौजूद रहेगा। इस आशय के निर्देश सीएमएचओ को दिये।

Tags :

जरूरी खबरें