Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा की नियमित मासिक वैठक ग्राम मिढ़वानी में

: कुंडलपुर में भगवान श्री विमलनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया

Aditi News Team

Mon, Feb 3, 2025
कुंडलपुर में भगवान श्री विमलनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 13वें तीर्थंकर भगवान श्री विमलनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा, पूजन, विधान हुआ ।श्री जी का पालना झुलाया गया। इस अवसर पर श्रेष्ठी श्री अशोककुमार ,प्रेमचंद सुरेशचंद्र ,विश्वासचंद परिणीता वरुण रुपाणी आस्था जैन परिवार दिल्ली द्वारा पूज्य बड़े बाबा परिकर में शोभायमान 64 चांदी के चंवर प्रदान किए गए। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा ,रिद्धि कलश करने का सौभाग्य अशोककुमार प्रेमचंद दिल्ली ,शांतकुमार संजीव नवीन सागर, अभिषेक जैन दिल्ली आशीष हर्ष नमन ललितपुर, आशीष अभिषेक अभिनव अनिल जबलपुर, पंकज जैन जोधपुर ,अरुण अभिषेक जैन दिल्ली शैलेंद्र आदित्य जैन ग्वालियर ,अशोक दीपचंद ,सुरेंद्र ईशान जबलपुर अजयकुमार मूलचंद जैन ऊमरा को प्राप्त हुआ। सायंकाल भक्तामर दीपअर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

Tags :

जरूरी खबरें