Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: भोपाल के मंडीदीप में ब्लॉक स्तरीय ओपन प्रतियोगिता कबड्डी प्रारंभ

Aditi News Team

Sat, Nov 30, 2024
मंडीदीप । शहर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित विवेक जागृति स्कूल में विवेक जागृति स्पोर्ट क्लब के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय ओपन प्रतियोगिता कबड्डी प्रारंभ की गई है विवेक जागृति स्कूल के संचालक कपिल चौहान द्वारा बताया गया इस प्रतियोगिता में बिनेका, गौहरगंज, बरखेड़ा सतलापुर मंडीदीप के कई स्कूल की टीमों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता का शुभारंभ का वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश सोनी योगेश तिवारी महेश वासवानी कपील पाठक मौजूद रहे प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ओरिएंटल पब्लिक स्कूल एवं बिनेका टीम के बीच खेला गया विजेता टीम ओरिएंटल पब्लिक स्कूल रही 2100 नगद राशि व ट्राफी दी गई उप विजेता बिनेका टीम रही जिसे 1100 नगद राशि सहित ट्राफी दी गई तृतीय स्थान टीम पटेल नगर रही जिसे 501 नगद राशि व ट्रॉफी दी गई, वेस्ट कैचर राज यादव वेस्ट आल राउंडर साहिल एवं बेस्ट रेडर राज नामदेव रहे समापन के मुख्य अतिथि मंडीदीप के वरिष्ठ खिलाड़ी उत्तम डागोर सद्दाम खान राकेश सर विराट मिश्रा आसिम खान साहित्य स्कूल के बच्चे मौजूद रहे । हमारा सपना है जिस तरह से देश के अंदर मंडीदीप को औद्योगिक नगरी के नाम से जाना जाता है उसी तरह से मंडीदीप को बहुत जल्द खेलो की नगरी के नाम से जाना जाएगा । विवेक जागृति स्पोर्ट्स क्लब ,अध्यक्ष रिजवान अली

Tags :

जरूरी खबरें