Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: सांईखेड़ा अनुविभाग व सालेचौका तहसील घोषित कर उमरधा सर्कल साईंखेड़ा में शामिल हो

Aditi News Team

Fri, Jan 3, 2025
रिपोर्टर कमलेश अवधिया  सांईखेड़ा अनुविभाग व सालेचौका तहसील घोषित कर उमरधा सर्कल साईंखेड़ा में शामिल हो प्रदेश में संभाग, जिला, अनुविभाग तहसील, विकासखंड की सीमाओं का पुनः निर्धारण करने एवं नवीन जिले अनुविभाग तहसील के गठन के लिए जिला पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया है , साईंखेड़ा कोभी विगत कई वर्षों से अनुविभाग बनाने की मांग की जा रही है,इसी प्रकार विकासखंड में भी बरेली,बरहेटा,कजरोटा सहित एक दर्जन से भी अधिक दूरदराज के ग्राम जुड़े हुए हैं,जन अपेक्षा है कि साईं खेड़ा तहसील एवं विकास खंड का युक्तियुक्तकरण करके इन दूरदराज के ग्रामो नजदीक के चीचली विकासखंड में जोड़कर चीचली विकासखंड के साईं खेड़ा के पास के पनागर,सहावन जैसे तीन दर्जन गांवों को साईं खेड़ा विकास खंड में जोड़ा जाए तथा सालेचौका क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए राजस्व सर्कल सालेचौका एवं डुंगरिया, ढिंगसरा,पोडार,खमरिया, आड़े गांव सहित एक दर्जन गांवों को मिलाकर सालेचौका तहसील घोषित कर साईं खेड़ा एवं सालेचौका को मिलाकर नवीन साईं खेड़ा अनुविभाग बनाया जाए क्योंकि गाडरवारा अनुविभाग में वर्तमान में 350से अधिक ग्राम सम्मिलित हैं जिस कारण गाडरवारा में अधिक भार रहता है लोगों को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है साईं खेड़ा अनुविभाग गठित किया जाए जिसका लाभ गरीबों किसानों मजदूरों, व्यापारी, विद्यार्थी सभी को मिलेगा तथा नर्मदा पुरम के बनखेड़ी तहसील के नांदना- परसवाड़ा से लेकर उमरधा तक दूधी नदी के किनारे के दो दर्जन से भी अधिक ग्राम जिनकी साईं खेड़ा से दूरी काफी कम 2किमी से लेकर 12किमी तक है जबकि बनखेड़ी तहसील मुख्यालय 25किमी से अधिक है इस क्षेत्र के अधिकांश नागरिक अपने दैनिक कार्यों के लिए साईं खेड़ा आते जाते हैं अतः क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा दृष्टि गत रखते हुए इन ग्रामों को साईं खेड़ा विकास खंड - तहसील में शामिल किया जाए।

Tags :

जरूरी खबरें