Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में 27 दिसम्बर को लगाये जाने वाले शिविर

Aditi News Team

Thu, Dec 26, 2024
नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में 27 दिसम्बर को लगाये जाने वाले शिविर नरसिंहपुर,।सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गाँव की ओर कि आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान जिले में चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले की नगरीय निकायों व 6 जनपद पंचायतों में क्लस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 दिसम्बर को नगर पालिका परिषद गाडरवारा के शास्त्री वार्ड व पटैल वार्ड के लिए आश्रय स्थल चुंगी नाका गाडरवारा में, नगर पालिका परिषद करेली के हनुमान वार्ड के लिए साहू किराना के पास, नगर पालिका परिषद गोटेगांव के ठाकुर बाबा वार्ड के लिए डॉ. प्यासी के सामने, नगर परिषद तेंदूखेड़ा के वीर सावरकर वार्ड के लिए कृषि उपज मंडी प्रांगण तेंदूखेड़ा में और नगर परिषद सांईखेड़ा के अग्रसेन वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड, भीम राव अम्बेडकर वार्ड व राजपूत कॉलोनी वार्ड के लिए डॉ. चौहान के पास शंकर मंदिर में शिविर लगाये जायेंगे। इसी तरह 27 दिसम्बर को जनपद पंचायत नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गड़रिया व पाठा, जनपद पंचायत गोटेगांव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलखेड़ी शेढ़ व सिवनीबंधा, जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुम्हरोड़ा व हिनौतिया, जनपद पंचायत चांवरपाठा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत काशीखैरी व खैरीकला के संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, जनपद पंचायत चीचली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उकासघाट व शाहपुर के पंचायत मुख्यालय में और जनपद पंचायत सांईखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनखेड़ी व झिरियामाता में शिविर लगाये जायेंगा।

Tags :

जरूरी खबरें