Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: प्रधानमंत्री से शतरंज चैंपियन गुकेश डी ने मुलाकात की

Aditi News Team

Sun, Dec 29, 2024
प्रधानमंत्री से शतरंज चैंपियन गुकेश डी ने मुलाकात की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शतरंज चैंपियन गुकेश डी ने आज मुलाकात की। श्री मोदी ने उनके दृढ़ संकल्प और समर्पण की सराहना की और कहा कि उनका आत्मविश्वास वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आज उनकी बातचीत योग और ध्यान की परिवर्तनकारी क्षमता पर केंद्रित रही। एक्स पर एक थ्रेड पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा: “शतरंज चैंपियन और भारत के गौरव, @DGukesh के साथ शानदार बातचीत हुई! मैं पिछले कुछ वर्षों से उनके साथ निकटता से बातचीत कर रहा हूं, और उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह है उनका दृढ़ संकल्प और समर्पण। उनका आत्मविश्वास वास्तव में प्रेरणादायक है। वास्तव में, मुझे कुछ साल पहले उनके एक वीडियो की याद आती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनेंगे - एक भविष्यवाणी, जो अब उनके अपने प्रयासों के कारण स्पष्ट रूप से सच हो गई है।” “आत्मविश्वास के साथ-साथ, गुकेश में शांत-चित्त और विनम्रता भी है। जीतने पर, वे शांत थे, अपनी महिमा में डूबे हुए थे और पूरी तरह से समझ रहे थे कि इस कड़ी मेहनत से अर्जित जीत की प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाया जाए। आज हमारी बातचीत योग और ध्यान की परिवर्तनकारी क्षमता पर केंद्रित रही।" "हर एथलीट की सफलता में उसके माता-पिता की अहम भूमिका होती है। मैंने गुकेश के माता-पिता की सराहना की, उन्होंने हर मुश्किल परिस्थिति में उनका साथ दिया। उनका समर्पण उन युवा उम्मीदवारों के अनगिनत माता-पिता को प्रेरित करेगा, जो खेल को करियर के तौर पर अपनाने का सपना देखते हैं।“ "मुझे गुकेश से उस खेल का असली शतरंज-बोर्ड पाकर भी खुशी हुई, जिसे उन्होंने जीता था। शतरंज-बोर्ड, जिस पर उनके और डिंग लिरेन दोनों के हस्ताक्षर हैं, एक यादगार चीज है।"

Tags :

जरूरी खबरें