Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

वन विभाग की टीम का कहना है कि शिकार को लेकर दो वन्यजीवों के बीच हुई भिड़ंत में तेंदुए की मौत की आशंका

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सिवनी में शुरू की संगठन विस्तार की तैयारी,

: सिहोरा,पुनर्गठन आयोग के समक्ष सिहोरा जिला का दावा प्रस्तुत किया

Aditi News Team

Thu, Dec 12, 2024
रिपोर्टर अनिल जैन  सिहोरा,पुनर्गठन आयोग के समक्ष सिहोरा जिला का दावा प्रस्तुत किया सर्वदलीय लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने आज 12 दिसंबर को भोपाल पहुंचकर पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव को सिहोरा जिला बनाए जाने के संबंध में अपना दावा लिखित रूप में प्रस्तुत किया। समिति ने सिहोरा जिला क्यों बनाया जाना चाहिए इसके संदर्भ में विस्तृत ब्यौरा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। सौंपे गए अभ्यावेदन में पूर्व में सिहोरा जिला के गठन की की गई कार्रवाई, आज तक राजनेताओं द्वारा दिए गए आश्वासन और सिहोरा जिला बनाए जाने से बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा और मझौली के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में अपना पक्ष समिति द्वारा अध्यक्ष के सम्मुख रखा गया। समिति के संयोजक दिलीप दुबे की अगुवाई में भोपाल के हिंदी भवन में मौजूद पुनर्गठन आयोग के कार्यालय में उपस्थित सभी सदस्यों ने पूरी शिद्दत से सिहोरा जिला बनाए जाने की वकालत की। इस दौरान समिति के अनिल जैन, कृष्ण कुमार कुररिया, संतोष पांडे, विकास दुबे,सुशील जैन, नरेंद्र त्रिपाठी, आशीष भार्गव,संतोष वर्मा मानस तिवारी सहित अनेक समिति के सदस्य मौजूद थे। पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने समिति को आश्वस्त किया कि वह समिति के द्वारा पेश किए गए प्रत्येक दावे का परीक्षण करने के उपरांत अपनी अनुशंसा मध्य प्रदेश शासन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें