Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: एमपी टॉस्क छात्रवृत्ति के लाभार्थी/ छात्राओं के विसंगतियों को सुधारने लगाये जायेंगे संकुलवार कैम्प

Aditi News Team

Fri, Nov 8, 2024
एमपी टॉस्क छात्रवृत्ति के लाभार्थी/ छात्राओं के विसंगतियों को सुधारने लगाये जायेंगे संकुलवार कैम्प नरसिंहपुर।नरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत एमपी टॉस्क छात्रवृत्ति के लाभार्थी/ छात्राओं के विसंगतियों को सुधार कार्य के लिए संकुलवार कैम्प का आयोजन 4 नवम्बर से 27 नवम्बर तक किया जायेगा। इन कैम्पों के माध्यम से एमपी टॉस्क छात्रृत्ति के लाभार्थी/ छात्राओं के आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, समग्र आईडी एवं जापति प्रमाण पत्र में डाटा मिसमैच संबंधी विसंगतियों को सुधारने का कार्य किया जायेगा।   इस संबंध में 9 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर में, 11, 12 व 13 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुरबड़ा में, 14, 16 व 18 नवम्बर को शासकीय एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में, 19 व 20 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचई में, 21 व 22 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगीढाना में और 25, 26 व 27 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमना में कैम्पों का आयोजन किया जायेगा।   इस संबंध में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर ने कैम्पवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इन कर्मचारियों की ड्यूटी आवेदन प्राप्त करने एवं उनके निराकरण करने के लिए लगाई गई है। इसके अतिरिक्त संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों के संबंधित पटवारी एवं पंचायत सचिव/ ग्राम रोजगार सहायक निर्धारित कैम्प में प्रात: 10.30 बजे से सायं 6 बजे तक नियत कैम्प स्थल पर उपस्थित रहकर कार्य सम्पन्न करायेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें