Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: कृषक संगोष्ठी एवं मसूर मिनी किट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई कलेक्टर

Aditi News Team

Thu, Nov 7, 2024
कृषक संगोष्ठी एवं मसूर मिनी किट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई कलेक्टर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले कृषि विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड चीचली के अंतर्गत ग्राम पनारी में कृषक संगोष्ठी एवं मसूर मिनी किट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कृषकों को नि:शुल्क मसूर की उन्नत बीज मिनी किट वितरित किये। उन्होंने किसानों से कहा कि वे डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं। डीएपी से नाईट्रोजन और फॉस्फोरस की पूर्ति होती है, जबकि एनपीके में नाईट्रोजन, पोटाश एवं फॉस्फोरस होता है। किसान एनपीके का उपयोग कर बेहतर फसल उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। एनपीके 12:32:16 और 16:16:16 उर्वरकों से फसलों में नत्रजन, फॉस्फोरस एवं पोटाश मुख्य पोषक तत्व की पूर्ति होती है। इसी प्रकार 20:20:0:13 से नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं सल्फर की पूर्ति एवं डीएपी से केवल दो तत्व नत्रजन एवं फॉस्फोरस की ही पूर्ति होती है। इसके अलावा सिंगल सुपर फास्फेट जिसमें 16 प्रतिशत फास्फोरस, 12 प्रतिशत सल्फर एवं 21 प्रतिशत कैल्शियम पाया जाता है। इसके उपयोग से फसलों के उत्पादन में वृद्धि होती है। इस प्रकार मिश्रित उर्वरकों क़ो बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

Tags :

जरूरी खबरें