Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्राथमिकता से करें- कलेक्टर श्री सक्सेना

Aditi News Team

Thu, Nov 7, 2024
राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्राथमिकता से करें- कलेक्टर श्री सक्सेना कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, श्री नाथूराम गोंड़ सहित सभी राजस्व अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर श्री सक्सेना ने सीएम हेल्पलाइन की तहसीलवार समीक्षा कर कहा कि सभी अधिकारी तत्परता से प्रकरणों के निराकरण सुनिश्चित करें। इसी प्रकार लंबित पत्रों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यदि कोई अधिकारी प्रकरणों के निराकरणों में उदासीनता बरततें हैं तो उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। बैठक में सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, राजस्व वसूली, धारणाधिकार के प्रकरणों के निराकरण पर विशेष जोर देकर कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्राथमिकता से करें। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि पीएम किसान में ई-केवायसी, नक्शा तरमीम के साथ अवैध कालोनी पर भी ध्यान दें। बैठक में उन्होंने तीर्थ दर्शन योजना, धान उपार्जन सत्यापन और राईस मिलर्स की शिकायतों के निराकरण भी करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि प्रकरणों के निराकरण पर ध्यान दें और जिले की रैंकिंग सुधारे। यदि किसी अधिकारी के प्रकरण समाधान ऑनलाइन में आते है तो दिक्कत होगी। इसलिए प्रयास यह करें कि प्रकरण समाधान ऑनलाइन में आने से पहले ही निराकृत हो जायें।

Tags :

जरूरी खबरें