Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक बर्ड फ्लू को रोकने के लिए बरती जाये सर्तकता

Aditi News Team

Mon, Feb 17, 2025
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक बर्ड फ्लू को रोकने के लिए बरती जाये सर्तकता नरसिंहपुर।प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली समय सीमा की बैठक कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख मौजूद थे।   कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, समय सीमा में दर्ज प्रकरण, विभिन्न आयोग से प्राप्त शिकायतों सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान पाया कि स्वास्थ्य विभाग एवं परिवहन विभाग डी केटिगिरी में है, जबकि खनन, वन एवं जनजातीय कार्य विभाग सी केटिगिरी में है। कलेक्टर श्रीमती पटले ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर ए केटिगिरी में लाने के प्रयास करने के निर्देश दिये।   बैठक में उप संचालक पशु चिकित्सा एवं सेवाएँ डॉ. मोहम्मद असग़र ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले में भी बर्ड फ्लू वायरस पुष्टि होने के बाद नरसिंहपुर जिला अलर्ट हो गया है। जिले में अभी तक एक भी बर्ड फ्लू का केस नही आया है। बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए सेंपल भी कलेक्ट किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती पटले ने सावधानी बरतते हुए पशु एवं चिकित्सा सेवायें विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अमले के साथ चिकन और मटन शॉप पर जाकर इसकी मॉनीटरिंग करते रहें।   बैठक में कलेक्टर ने बाल एवं कुमार प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 संशोधित 2017 के अंतर्गत सभी निर्माण विभागों को निर्देश दिये कि समस्त निर्माणाधीन स्थलों के निरीक्षण के दौरान बाल श्रम न हो और बाल श्रम निषेध प्रतिबंधित बोर्ड का प्रदर्शन भी किया जाये। इसकी भी जाँच की जाये। साथ ही कार्यरत श्रमिक महिलाओं के बच्चों को क्रेच- पालनाघर की व्यवस्था या संबंधित आँगनबाड़ी केन्द्र में भेजना सुनिश्चित किया जाये।

Tags :

जरूरी खबरें