Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: कमिश्नर श्री वर्मा ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल गोटेगांव का निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Nov 26, 2024

कमिश्नर श्री वर्मा ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल गोटेगांव का निरीक्षण

नरसिंहपुर।संभागायुक्त जबलपुर श्री अभय वर्मा ने जिले के भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल गोटेगांव का निरीक्षण मंगलवार को किया। इस दौरान उन्होंने यहाँ मौजूद संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

      संभागायुक्त श्री वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोटेगांव के निरीक्षण के दौरान ओपीडी, नेत्र परीक्षण, टीकाकरण, पैथोलॉजी, एएनसी सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर यहाँ मौजूद स्वास्थ्य विभाग में अमले से आवश्यक जानकारी ली । उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में पर्याप्त साफ- सफाई रहे। मरीजों और उनके साथ आये परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही नहीं बरती जाये।

      निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल गोटेगांव के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री वर्मा ने उक्त निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय- सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, एसडीएम श्रीमती देवंती परते और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें