Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: तहसील कार्यालय मे कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन 4 सितम्बर को

Aditi News Team

Tue, Sep 3, 2024
तहसील कार्यालय मे कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन 4 सितम्बर को गाडरवारा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा, साईखेड़ा, चीचली के संयुक्त तत्वाधान मे समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओ, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जनो के द्वारा 4 सितंबर 2024 को समय 12 वजे तहसील कार्यालय मे विशाल धरना प्रदर्शन एवं धरना आंदोलन पश्चात् एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जायेगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जिनेश जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया की क्षेत्र के किसान काफ़ी परेशान है, किसानो के सोयाबीन रेट एवं आर्थिक परेशानियों को लेकर एवं बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ताहाल सड़कें महिलाओं वालिकाओ से दुराचार अजा,अजजा, अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार आदि मुद्दों को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर उक्त आयोजन किया जा रहा है। आंदोलन मे पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता पटेल उपस्थित रहेंगी। उन्होंने समस्त कांग्रेस संगठन के विभाग प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, समस्त वरिष्ठ जनो, कांग्रेस पदाधिकारियों, युवक कांग्रेस, एन एस यु आई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सहित कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओ से अपील की है की उक्त कार्यक्रम मे 4 सितंबर को अपनी उपस्थिती प्रदान कर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं।

Tags :

जरूरी खबरें