Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: शाहपुर के हाईस्कूल मे साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Sun, Dec 22, 2024
शाहपुर के हाईस्कूल मे साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित  गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम शाहपुर के शासकीय हाईस्कूल में साईकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमांत राजपूत,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा,निरंजन पटेल,अरविन्द बड़कुर, चौधरी अभिषेक ,आलोक पचौरी एवं चौ.छोटेराजा द्वारा शाला के 9 कक्षा के छात्र छात्राओं क़ो साईंकिलें वितरित की । इस अवसर पर कार्यक्रम मे अतिथियों का तिलक एवं फूल मालाओ से स्कूल स्टॉफ द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे अतिथियों द्वारा हाई स्कूल की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रेखा चौहान द्वारा स्कूल में कराये गये साफ सफाई, रंग रोगन ,पेंटिग आदि कार्यो की प्रशंसा की गईं। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य श्रीमति चौहान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन मे विद्यालय स्टॉफ के शिक्षकों की अहम भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें