Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: शरदोत्सव का गरिमामय आयोजन आज रोटरी क्लब एवं एम.आई.एम.टी. गर्ल्स विंग का आयोजन

Aditi News Team

Fri, Oct 25, 2024
शरदोत्सव का गरिमामय आयोजन आज रोटरी क्लब एवं एम.आई.एम.टी. गर्ल्स विंग का आयोजन नरसिंहपुर। शरद ऋतु के आगाज के साथ माँ दुर्गा की आराधना भारतीय संस्कृति की प्राचीन परम्परा रही है। हमारे देश के विभिन्न अंचलों में लोक शैली पर आधारित गरबा डांडिया समूह नृत्य शरदोत्सव का एक महत्वपूर्ण आयाम है। इन्हीं भावनाओं को आत्मसात करते हुए एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर में विगत अनेक वर्षों से शरदोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रोटरी क्लब आॅफ नरसिंहपुर सिटी एवं एम.आई.एम.टी. गर्ल्स विंग के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 26 अक्टूबर दिन शनिवार को शाम 06ः00 बजे से एम.आई.एम.टी कॉलेज परिसर में शरदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रहलाद पटेल, कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य में किया जायेगा। पूर्ण रूप से महिलाओं के लिए आयोजित उक्त कार्यक्रम में गरबा डांडिया नृत्य, छात्राओं द्वारा संचालित लजीज व्यंजनों के स्टाल तथा मातृशक्ति के लिए मेहंदी का आयोजन प्रमुख आकर्षण के केन्द्र होगें। एम.आई.एम.टी गर्ल्स विंग ने नगर के विभिन्न महिला संगठनों से गरबा डांडिया कार्यक्रम में उनके द्वारा मनमोहक प्रस्तुति के साथ प्रतिभागिता की अपील की है । ।

Tags :

जरूरी खबरें