Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: "राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद" के जिला अध्यक्ष, भागीरथ तिवारी ने किया जिला कार्यकारिणी का गठन,सतीश, तुलसीराम और विवेक पाठक भी बनाएं गए पदाधिकारी

Aditi News Team

Wed, Jan 29, 2025
रिपोर्टर सना खान  "राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद" के जिला अध्यक्ष, भागीरथ तिवारी ने किया जिला कार्यकारिणी का गठन,सतीश, तुलसीराम और विवेक पाठक भी बनाएं गए पदाधिकारी सदा ही पत्रकारों को उनके हक की लड़ाई लड़ने वाले सशक्त संघ प्रदेश और देशभर के पत्रकारों के सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा में समर्पित राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक श्री नालनीकांत वाजपेई जी,अध्यक्ष श्री परमानंद तिवारी जी और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गत दिनों नरसिंहपुर जिले के पत्रकारों की टीम अब और मजबूत होगी क्योंकि जिला अध्यक्ष तिवारी द्वारा अपनी नई टीम घोषित कर दी है जिला उपाध्यक्ष के रूप में अभयवाणी के संपादक अभय हिंदुस्तानी, गाडरवारा से सतीश लमानिया, करेली से गीत गोविंद पटेल तेंदूखेड़ा से सन्ना खान उपाध्यक्ष बनाएं गए साथ ही जिला सचिव के पद पर विनोद चौकसे और सह सचिव के रूप में गोविंद चौरसिया, रोहित राजपूत सहित कई युवा और अनुभव से भरपूर पत्रकार शामिल हैं !आगे बढ़ते हुए, महासचिव पद पर राजकुमार कौरव, प्रवक्ता सुभाष तेनगुरिया, सोशल मीडिया प्रभारी तुलसीराम राठौर, कोषाध्यक्ष ऋषि पचौरी और सह कोषाध्यक्ष राजा जैन के अलावा विवेक पाठक सिहोरा भी इस कार्यकारिणी का हिस्सा बनें श्री तिवारी ने बताया कि इस बार शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार जिन सदस्यों के अधिकृत कार्ड विगत सत्र के होना आवश्यक होना चाहिए जिससे फर्जी लोगों को जगह नहीं मिल सकती साथ ही साथ इस कार्यकारिणी में नए सदस्य जिले के हर कोने से आए लिए गए हैं, और हर एक का उद्देश्य एक ही होना चाहिए पत्रकारिता के सम्मान और सुरक्षा को बनाए रखना।

Tags :

जरूरी खबरें