Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

: राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा दशहरा समारोह का आयोजन,51 फुट ऊंचे रावण का हुआ दहन धू धू कर जला रावण 

Aditi News Team

Sun, Oct 13, 2024
राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा दशहरा समारोह का आयोजन   51 फुट ऊंचे रावण का हुआ दहन धू धू कर जला रावण https://youtu.be/XQRUNtbfxNQ?si=6ItCSl7sWYM9RDbO गाडरवारा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राजपूत क्षत्रिय महासभा राजपूत क्षत्रिय महिला इकाई राजपूत युवा शक्ति संगठन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं करणी सेना महिला इकाई के तत्वाधान में विजयदशमी के अवसर पर रुद्र मैदान कॉलेज ग्राउंड गाडरवारा में दशहरा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया शाम 5:00 बजे रामायण पाठ शस्त्र पूजन सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के उपरांत 11 बजे 51 फुट के रावण का दहन किया गया विजयादशमी पर्व के शुभ अवसर पर राजपूत समाज के स्नेही बंधुओं सहित गाडरवारा नगर एवं आसपास ग्रामों से आए विशिष्ट अतिथियो की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में पधारे परिवहन एवं शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा विजयदशमी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत भगवान राम के चरित्र का अनुसरण करने क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि हेतु मातारानी एवं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना कर विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में सभी समाज के प्रतिष्ठित वरिष्ठ जनो की उपस्थित रही राजपूत क्षत्रिय महासभा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें