Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: दक्षिण वन मंडल वन परिक्षेत्र शाहनगर अधिकारी की टीम द्वारा हटाया गया वन भूमि से अतिक्रमण

Aditi News Team

Fri, Nov 8, 2024
पन्ना से कविता पांडे दक्षिण वन मंडल वन परिक्षेत्र शाहनगर अधिकारी की टीम द्वारा हटाया गया वन भूमि से अतिक्रमण [video width="848" height="478" mp4="https://aditinews.com/storage/2024/11/VID-20241108-WA0219.mp4"][/video] दक्षिण वनमंडलाधिकारी पन्ना अनुपम शर्मा के निर्देशन में वन भूमि में हो रहे नये अतिक्रमण के प्रयास को वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहनगर आनंद शिवहरे के नेत्रत्व में सभी वन अमले शाहनगर के साथ ग्राम पगरी तलैय्या टोला से लगे वन क्षेत्र P-981 बीट हरदुआ सर्कल टिकरिया में हो रहे अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया गया। इसी के साथ बीट रेगुवा सर्कल टिकरिया के ग्राम बुधरोड के भडरा हार से लगे वन क्षेत्र P-956 में हो रहे अतिक्रमण के प्रयास को भी वन अमले द्वारा विफल किया गयाl साथ ही बीट रेगुवा के ग्राम रेगुवा के पगरासुर्भम हार के वन क्षेत्र P-955 में बुंदेलखंड मद से निर्मित तालाब से एक डीजल पंप सक्शन फुटवाल पाइप मौके पर सिंचाई करते हुए पाया गया एवं दो डीजल पंप अतिक्रमण कारियों द्वारा वन अमले को देखकर वन क्षेत्र में छिपाया गया जिसकी जप्ती वन अमले द्वारा की गयी तथा नये अतिक्रमण के प्रयास को भी विफल किया गया। उक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक टिकरिया बरातीलाल गोंड, परिक्षेत्र सहायक बिसानी आर पी पटेल, परिक्षेत्र सहायक शाहनगर श्रीनिवास पांडे, परिक्षेत्र सहायक मरहा रामसरोवन पांडे, परिक्षेत्र सहायक बोरी अशोक कुमार पांडे एवं समस्त बीटगार्ड परिक्षेत्र शाहनगर तथा समस्त बीट अंतर्गत सभी सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें