Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी- कर्मचारियों व नागरिकों ने किया अवलोकन

Aditi News Team

Mon, Jan 27, 2025
जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी- कर्मचारियों व नागरिकों ने किया अवलोकन नरसिंहपुर। गणतंत्र दिवस की संध्या पर 26 जनवरी को लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व का आयोजन पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में हुआ। जिला जनसम्पर्क कार्यालय नरसिंहपुर में द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं हमारा संविधान- हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम अंतर्गत भारत के संविधान तथा हमारे संविधान निर्माताओं के विषय में जानकारी के लिए चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, श्री रामसनेही पाठक, एसडीएम श्री मणिन्द्र कुमार सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या कोठारी, श्री सुनील कोठारी, अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारी, नागरिकों व छात्र- छात्राओं ने अवलोकन किया। सहायक संचालक जिला जनसम्पर्क कार्यालय नरसिंहपुर श्री राहुल वासनिक ने प्रदर्शनी के बारे में बताया।   यहां राज्य शासन की श्री अन्न (मिलेट्स) उत्पादन को प्रोत्साहित, नगरीय विकास के बड़े परिवर्तन, हुकुमचंद मिल के श्रमिक बंधुओं की वर्षों बाद पूरी हुई आस, औद्योगिक विकास के अभूतपूर्व प्रयास, पर्यटन बना मध्यप्रदेश की नई पहचान, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए संवेदनशील पहल, जननायकों के नाम पर विश्वविद्यालय का शुभारंभ, किसान कल्याण का पूरा हो रहा प्रण, समृद्ध हो रही विरासत, गौसंरक्षण व संवर्धन, बेहतर सुशासन के बड़े कदम, बढ़ता निवेश- बढ़ता मध्यप्रदेश, सशक्त बन रही मध्यप्रदेश की नारी, उद्योगों के लिए नई राह, रोजगार के अवसरों का निर्माण, स्कूल शिक्षा को सुदृढ़ता, साइबर तहसील से आसान हुए काम, स्टार्ट- अप्स को प्रोत्साहन, आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की गारंटी मेडिसिटी, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए संवेदनशील पहल, शिक्षित होती आगे बढ़ती बेटियां, निवेश और रोजगार के बढ़ते अवसर, जनजातीय विरासत को सम्मान, कमजोर वर्ग को हर संभव मदद, गुणात्मक और समावेशी शिक्षा का लक्ष्य, लोक निर्माण से लोक कल्याण, स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के अवसर आदि से संबंधित योजनाओं व कार्यक्रमों और गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई। अवलोकन करने के दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रदर्शनी की तारीफ की।

Tags :

जरूरी खबरें